उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान (UP GK in hindi – UP General Knowledge) सम्बन्धी जानकारी यहाँ दी गयी है। GK of Uttar Pradesh – उत्तर प्रदेश जीके (सामान्य ज्ञान) से जुड़े प्रश्न राज्य में होने वाली विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी परीक्षाओं में आते हैं। उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान (उत्तर प्रदेश का भौतिक स्वरुप – Physical Structure of Uttar Pradesh) हिंदी भाषा में यहाँ दिया गया है, जो कि आपको एक दिवसीय परीक्षाओं की तैयारी में सहायता करेगा।
Contents
उत्तर प्रदेश- भौतिक स्वरुप – GK of Uttar Pradesh
- स्थिति- उत्तर मध्य भारत
- लम्बाई- पूर्व से पश्चिम- 650 किमी
- चौड़ाई- उत्तर से दक्षिण – 240 किमी
- क्षेत्रफल- 240928 वर्ग किमी (भारत का 7.33 %)
- सीमाएं- नेपाल व 9 राज्य (उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, बिहार)
- जलवायु- उपोष्ण मानसूनी
भू-गर्भिक संरचना
- भू-गर्भिक दृष्टि से उत्तर प्रदेश भारत के प्राचीनतम गोंडवाना लैंड महाद्वीप का एक हिस्सा है|
- प्रदेश का दक्षिणी पठारी भाग कैम्ब्रियन युग में विंध्य क्रम की शैलों से निर्मित है|
- विंध्य क्रम की शैलों में चुना पत्थर, बलुआ पत्थर, डोलोमाइट, आदि शैलेन पाई जाती है| इन शैलों में जीवाश्म अवशेषों का आभाव होता है|
- उत्तर में शिवालिक श्रेणियों और दक्षिण में विंध्य श्रेणियों के मध्य में गंगा यमुना का मैदान है जी प्लीस्टोसीन युग से अब तक अवसादों के निक्षेप के परिणाम स्वरुप बना है|
भौतिक विभाजन
- उत्तर प्रदेश को तीन भागों में बांटा जा सकता है-
- – भांभर एवं तराई क्षेत्र
- – मैदानी भाग
- – दक्षिणी पहाड़ी पठारी क्षेत्र
- भांभर क्षेत्र– सबसे उत्तरी भाग भांभर कहलाता है| इसमें कंकण-पत्थर और मोटी बालू के निक्षेप पाए जाते है| भांभर क्षेत्र की भूमि अपेक्षाकृत उबड़-खाबड़ है|
- तराई क्षेत्र– उत्तर का तराई क्षेत्र महीन अवसादों व समतल भूमि वाला नम क्षेत्र है| यहाँ वर्षा की अधिकता होने से दलदली भूमि पाई जाती है|
- मध्य का मैदानी भाग– प्रदेश के मध्य का मैदानी भाग गंगा यमुना और उसकी सहायक नदियों द्वारा लाइ गई कांप मिटटी,कीचड़ और बालू द्वारा निर्मित है|
- मध्य के मैदानी भाग की ऊंचाई 80 से 300 मीटर तक है तथा इसका ढाल उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व की ओर है|
- इस क्षेत्र को दो उपभागों में बांटा जा सकता है- बांगर और खादर क्षेत्र|
- बांगर क्षेत्र में बाढ़ का पानी नहीं पहुंच पाता जिसके कारण यहाँ पुरानी कांप या जलोढ़ मिट्टी का जमाव होता है|
- बांगर क्षेत्र में हजारों सालों से कृषि होते रहने के कारण यहाँ की मिट्टी में उर्वरा शक्ति काम हो गई है|
- खादर क्षेत्र में नदियां प्रतिवर्ष नई कांप मिट्टी का निक्षेप करती है| यह क्षेत्र अत्यन्त उपजाऊ होता है|
- यमुना और चम्बल के बीहड़ों का निर्माण नदियों द्वारा अधिक आवरण के क्षय होने से हुआ है|
- सारे मध्य के मैदानी भाग में रबी और खरीफ की फसलों की खेती की जाती है|
- दक्षिणी पठारी भाग– इसे बुंदेलखंड का पठार भी कहतें है|
- दक्षिणी पठारी भाग की औसत ऊंचाई 300 मीटर है तथा मिर्ज़ापुर और सोनभद्र की सोनाकर और कैमूर पहाड़ियों पर इसकी अधिकतम ऊंचाई 600 मीटर है|
- इस क्षेत्र में वर्षा अपेक्षाकृत कम होती है तथा यहाँ की मिट्टी लाल है|
- दक्षिणी पठारी भाग की प्रमुख फसलें चना, अरहर, सरसों, ज्वार, गेहूँ आदि हैं|
उत्तर प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक संस्थान
- भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, गाजियाबाद
- कृत्रिम अंग निर्माण निगम, कानपुर
- भारतीय चमड़ा रंगाई तथा जूता संस्थान, कानपुर
- सीमेंट कारखाना, चुर्क, डाला, कजराहट
- उर्वरक कारखाना, प्रयागराज, गोरखपुर
- इंडियन टेलीफोन इंडस्ट्रीज, रायबरेली, नैनी प्रयागराज
- अपट्रॉन डिजिटल सिस्टम्स, लखनऊ
- डीज़ल लोकोमोटिव फैक्ट्री, वाराणसी
- मॉडर्न बेक़रीज़, कानपुर
- हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड,कानपुर, लखनऊ
- खनिज तेल शोधक कारखाना, मथुरा
- त्रिवेणी स्ट्रक्चरल, नैनी
- आयुध उपस्कर कारखाना, हज़रतपुर
उत्तर प्रदेश के रास्ट्रीय शोध संस्थान
- सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टिट्यूट, लखनऊ
- नेशनल बोटैनिकल रिसर्च इंस्टिट्यूट, लखनऊ
- सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिसिन एंड ऐरोमैटिक प्लांट्स, लखनऊ
- इंडस्ट्रियल टॉक्सिकोलॉजी रिसर्च सेंटर, लखनऊ
उत्तर प्रदेश की प्रमुख झीलें
- मालवा ताल झील
- अलवारा ताल
- मानसी गंगा झील
- गोखुर झील
- देवहरि झील
- हिंगवा झील
- डोमनीगढ़ झील
- कीथम झील
- गिरीताल झील
- पुनाताल झील
- चंदेला झील
- करेला झील
उत्तर प्रदेश की बहुउद्देशीय परियोजनाएं
- रिहंद बांध परियोजना, सोनभद्र रिहन्द नदी पर
- शारदा परियोजना, शारदा नहर, बनवासा
- रामगंगा परियोजना, धामपुर, बिजनौर
- गंडक परियोजना
- घाघरा नदी परियोजना
- मध्य गंगा नहर परियोजना
- गोविन्द वल्लभ सागर परियोजना
- राजघाट बांध परियोजना
- लखवार व्यासी बांध परियोजना
- माताटीला परियोजना, झाँसी के निकट, बेतवा नदी पर
- शारदा सहायक परियोजना
- ओबरा जलवद्युत केंद्र
UP GK questions in Hindi
भारत में उत्तर प्रदेश का किसके उत्पादन में पहला स्थान है?
गेंहू तथा गन्ना में
आगरा, प्रयागराज, फ़तेहपुर, अलीगढ़
अलीगढ़ से
उर्दू उत्तर प्रदेश की दूसरी राजभाषा कब बनी थी?
1989 में
उत्तर प्रदेश से कितने राष्ट्रीय राजमार्ग होकर गुज़रतें हैं?
30
उत्तर प्रदेश का पहला मुख्य मंत्री कौन था?
पंडित गोविन्द वल्लभ पंत
उत्तर प्रदेश की सबसे लम्बी नहर कौन सी है?
शारदा नहर
उत्तर प्रदेश की पहली राजयपाल कौन थी?
श्रीमती सरोजिनी नायडू
उत्तर प्रदेश प्रमुख लोकगीत कौन सा है?
बिरहा
उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य ज्ञान (GK) की तैयारी के लिए विभिन्न विश्वसनीय स्रोत उपलब्ध हैं, जो प्रतियोगी परीक्षाओं में सहायक हो सकते हैं। नीचे कुछ प्रमुख संसाधनों की जानकारी दी गई है:
-
दृष्टि IAS द्वारा प्रकाशित उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान पीडीएफ:
-
विवरण: यह पीडीएफ उत्तर प्रदेश की राजधानी, गठन तिथि, क्षेत्रफल, जिलों की संख्या, जनसंख्या, राज्य प्रतीक, राज्य पक्षी, राज्य पशु, राज्य वृक्ष, राज्य फूल, राज्य खेल आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करती है।
-
डाउनलोड लिंक:
-
-
नितिन गुप्ता द्वारा संकलित UP GK PDF 2025 – 2025:
-
विवरण: यह पीडीएफ उत्तर प्रदेश पुलिस, UP SI, UPPSC, UP लेखपाल आदि परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान सामग्री प्रदान करती है।
-
डाउनलोड लिंक:
-
-
युवती पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित Best UP GK PDF in Hindi:
-
विवरण: यह पीडीएफ उत्तर प्रदेश के सामान्य ज्ञान पर केंद्रित है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायक हो सकती है।
-
डाउनलोड लिंक:
-
-
टेस्टबुक द्वारा उपलब्ध यूपी जीके टॉपिक्स पीडीएफ:
-
विवरण: यह पीडीएफ उत्तर प्रदेश के इतिहास, भूगोल, संस्कृति, अर्थव्यवस्था, राजनीति, शिक्षा, खेल आदि विषयों को कवर करती है।
-
डाउनलोड लिंक:
-
-
गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध Uttar Pradesh GK UP GK 2025 ऐप:
-
विवरण: यह ऐप 10,000+ से अधिक उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान प्रश्न प्रदान करता है, जो UPPSC परीक्षा की तैयारी में मददगार हो सकता है।
-
डाउनलोड लिंक:
-
इन संसाधनों का उपयोग करके आप उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य ज्ञान की तैयारी को मजबूत कर सकते हैं। सफलता की शुभकामनाएँ!